फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस

Tue, 16 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत कुल चार मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सेविकाओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। सभा के बाद उन्होंने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी को सौंपा।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। मंगलवार सुुबह आंगनबाड़ी और सेविकाएं विकास भवन में जमा हुई यहां से वह नारेबाजी करती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारी घोषित नहीं होने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

मिनी केंद्रों को भी उच्चीकृत नहीं किया जा रहा है। सुपरवाइजर के पदों पर शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाने और सर्दी गर्मी का अवकाश घोषित करने की मांग पर भी कुछ नहीं हो रहा है। लंबित मांगों को पूरा करने के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जुुलूस और ज्ञापन देने वालों में भगवती बिष्ट, पुष्पा टम्टा, नीमा गोस्वामी, गीता जोशी, सोनू आर्या, इंद्रा रावत, किरन मिश्रा, शोभा पाठक, लीला भौर्याल, हेमा सती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें