फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अराजक तत्वों ने शनिवार रात बैजनाथ थाने की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। एक युवक की तलाश चल रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। बागेश्वर जिले में अराजक तत्व पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। इसी हफ्ते 19 जून को बागेश्वर में अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर टीएसआई चंदन भंडारी समेत दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था। चंदन भंडारी के सिर पर आठ टांके लगे थे। शनिवार रात फिर गरुड़ के बैजनाथ थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि गारीगाोल के चनोली निवासी आशु नेगी के साथ कुछ युवकों की ओर से मारपीट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर गई तो वहां कई युवक हुड़दंग करते मारपीट कर रहे थे। कर्मचारी बीचबचाव करने गए तो अराजक तत्वों ने हमला कर दिया।
घटना में पुलिस कर्मी नरेंद्र पर पीछे से वार किया गया। मामले में हरीश रावल निवासी नेपाल, हाल निवासी जखेड़ा, पूरन कांडपाल निवासी सीरखौल मटेना और लक्की बोरा निवासी नौघर और अन्य के खिलाफ धारा 115, 121, 132, 351 और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी हरीश रावल और पूरन कांडपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। लक्की बोरा पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। उन्होंने बताया कि बाकी लोगाें की पहचान की जा रही है। मामले में जल्द अन्य लोगाें की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें