बागेश्वर। जिले में रोडवेज डिपो की स्थापना से पहले संचालित होने वाली बस सेवा के संचालन को मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन डिपो में चालक और परिचालकों की कमी के चलते सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
रोडवेज डिपो की स्थापना से पहले भराड़ी से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली दिल्ली-भराड़ी सेवा का संचालन डिपो की स्थापना के बाद नहीं हो पा रहा है। कपकोट क्षेत्र की एकमात्र सेवा का संचालन नहीं होने से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। बीते दिनों रोडवेज डिपो से सेवा के संचालन के लिए प्रस्ताव और चालक-परिचालकों की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई थी। मुख्यालय से प्रस्ताव को तो स्वीकृति मिल गई है लेकिन सेवा के संचालन के लिए चालक-परिचालकों डिमांड पूरी नहीं हो पाई। चालक-परिचालकों की कमी के चलते सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। सेवा का संचालन नहीं होने से क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी को रोडवेज सेवा के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
कोट
दिल्ली-भराड़ी सेवा के संचालन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव और चालक-परिचालाकों की डिमांड भेजी थी लेकिन केवल प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है, जल्द चालक-परिचालक मिलने की उम्मीद है जिसके बाद सेवा का संचालन किया जाएगा।
-नरेंद्र गौतम, एआरएम, रोडवेज डिपो बागेश्वर