फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : बच्चों को कोविड टीके अवश्य लगवाएं, इसी से होगा बचाव

विज्ञापन
Amarujala Abhiyan Health in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। 05 से 12 साल के बच्चों को टीके लगाने के प्रति अभिभावकों के साथ बच्चे उत्साहित हैं। अभिभावकों के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को टीका अवश्य लगाना चाहिए। टीकाकरण से ही कोविड से बचाव हो सकता है। इसके लिए लोग दो साल से इंतजार कर रहे थे। अधिकतर बड़े लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

सरकार ने 5 से 12 वर्ष उम्र के बच्चों को टीका लगाने का फैसला लिया है। सभी अभिभावकों को बच्चों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इससे ही सुरक्षा हो सकती है।
प्रमोद मेहता सामाजिक कार्यकर्ता बागेश्वर
5 साल से 12 साल के बच्चों को कोविड टीका लगाने का निर्णय सराहनीय है। वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत के बाद कोविड टीका इजाद किया है। अभिभावक टीका लगाने के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन

पंकज पांडेय अध्यक्ष नागरिक मंच बागेश्वर
पांच साल से 12 साल के बच्चों को कोविड टीका लगाने का निर्णय सराहनीय है। सभी लोगों को बच्चों को टीका लगाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
हरीश सोनी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें