फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल में मिलावट का आरोप, डीएसओ को घेरा 

Fri, 03 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
डीएसओ का घेराव करते छात्र नेता।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलावट होने का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव कर दिया। छात्रों की मांग को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक पंप से पेट्रोल भराया। लगभग 15 किमी दूर मनकोट में तेल खत्म हो गया। इसके बाद छात्र नेताओं ने अलग-अलग पंपों से बोतलों में पेट्रोल लिया।

पेट्रोल का अलग-अलग रंग होने पर मिलावट और तेल भरने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव किया। छात्र नेताओं ने कहा कि वाहनों में तेल भरने के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। छात्र नेताओं की मांग पर डीएसओ जेएस कंडारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र नेता शांत हुए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि छात्र नेताओं की शिकायत पर उन्होंने तेल कंपनी के प्रतिनिधि से बात की। प्रतिनिधि द्वारा पेट्रोल का रंग अलग-अलग होने की बात कही गई है। मिलावट का जो आरोप लगाया है कि उसकी जांच की जाएगी। इसके लिए तेल कंपनी के प्रतिनिधि को यहां बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि पंपों में यदि किसी तरह की भी गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, रोहित पंत, मनोज धपोला, राहुल सिंह आदि छात्र नेता थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें