फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर नकदी, गैस सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
लोनिवि कॉलोनी बागेश्वर में इसी खिड़की को तोड़कर घर में घुसे चोर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरों ने लोक निर्माण विभाग की कालोनी में सेंधमारी कर रसोई गैस सिलिंडर और नकदी चोरी कर ली। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कांडा निवासी रमा कांडपाल लोनिवि में कनिष्ठ सहायक हैं। वह यहां तहसील रोड स्थित लोनिवि कॉलोनी में रहती हैं। वह 11 अक्तूबर को घर में ताला लगाकर अपने गांव कांडा गई थीं। 14 अक्तूबर को वह गांव से सीधे ड्यूटी करने दफ्तर में चलीं गईं। शाम को कमरे में लौटकर देखा तो चोरी का पता चला। चोर दरवाजे का ताला, खिड़की तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने रसोई घर से गैस सिलिंडर चुराया और नकदी, जेवरात की तलाश में बेड खंगाला। चोर पांच हजार रुपये समेत बेड के अंदर रखा नया चूल्हा, कागजात भी चुरा ले गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मौखिक सूचना दी है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही मामले की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें