फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 16 ट्रैकर का दल सकुशल लौटा, खराब मौसम के बीच हुआ था हिमस्खलन

Mon, 24 Apr 2023 12:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

पिंडारी से लौटे दल के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खराब मौसम के बीच हल्का सा हिमस्खलन हुआ था। उसी में ट्रैकरों का सामान दब गया था। ट्रैकरों ने बताया कि हिमस्खलन हल्का था जिस वजह से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कोई भी ट्रैकर हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट पहुंचे ट्रैकर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 14 अमेरिकी ट्रैकर समेत 16 ट्रैकर का दल रविवार को सकुशल लौट आया है। शुक्रवार को दल का संपर्क कुछ समय के लिए प्रशासन और ट्रैकिंग पर भेजने वाली एजेंसी से टूट गया था। इसके बाद दल को वापस लाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही अन्य कर्मियों को पिंडारी ग्लेशियर भेजा गया था।

विज्ञापन


दल के सदस्य बचाव दल के साथ रविवार सुबह छह बजे द्वाली से कपकोट के लिए निकले थे। दोपहर करीब दो बजे दल कपकोट पहुंच गया था। वहां एसडीएम मोनिका और अन्य अधिकारियों ने दल के गाइड बेंगलुरु निवासी प्राणेश, गाइड कालाढुंगी (नैनीताल) निवासी गौरव पंत, अमेरिकी पर्वतारोही सारा मार्टिन, एडन ग्लेमेनकोहन, एलिसन माये, बेटन राइट, कैटलिन पाइपर, विलियम कार्टर, कोन्नोर व्हाइट, एलिस डिलिसिया, एमिली सर्मिंटो, लाइन पिकेल, लिली व्हीलर, लोगान मोया, सैम्युअल क्लोसवर्थी और टेलर जॉय पेंजुनेन से जरूरी जानकारी हासिल की।

एसडीएम ने बताया कि दल के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। दल थोड़ा सा विश्राम करने के बाद बागेश्वर होते हुए रानीखेत के लिए रवाना हो गया। दल इस माह की शुरूआत में रानीखेत के नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल (नोल्स) के नेतृत्व में पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Badrinath Dham: भगवान बदरीनाथ की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे, लखनऊ, महाराष्ट्र तक के नाम पर है भूमि दर्ज

विज्ञापन

खराब मौसम के बीच हुआ हल्का हिमस्खलन
पिंडारी से लौटे दल के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खराब मौसम के बीच हुआ हल्का सा हिमस्खलन हुआ था। उसी में ट्रैकरों का सामान दब गया था। ट्रैकरों ने बताया कि हिमस्खलन हल्का था जिस वजह से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कोई भी ट्रैकर हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया। बर्फ में दबा सामान भी निकाल लिया गया था। सभी पर्वतारोही ट्रैकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों से वाकिफ थे। इसलिए हिमस्खलन के दौरान किसी तरह की खास दिक्कत नहीं हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें