फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से जुड़े मगर सुविधा नहीं मिली

विज्ञापन
बागेश्वर का मंडलसेरा वार्ड - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका का वार्ड संख्या आठ मंडलसेरा उत्तर नगर का पूर्वोत्तर क्षेत्र है। जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण यहां आठ महीने तक पानी बहता रहता है लेकिन गर्मियों में जल संकट गहरा जाता है। पालिका में शामिल होने के साल भर बीतने के बाद भी लोगों को शहरी क्षेत्र के अनुकूल सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन

-समानांतर सड़क में नहीं हुआ डामर
मंडलसेरा उत्तर वार्ड बाईपास के लिए बनी रिंग रोड से सटा है। इस वार्ड से बाईपास मार्ग के समानांतर जिला पंचायत की वर्षों पुरानी धरमघर तक की सड़क पक्की नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासी इस सड़क पर डामर करने की मांग कई बार उठा चुके हैं। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जबकि मुख्य मार्ग की अपेक्षा इस सड़क से यहां से धरमघर की दूरी कम पड़ती है।
-शासन ने की वादाखिलाफी
वार्ड के लोगों का कहना है कि परिसीमन के समय उन्होंने उन्हें ब्लॉक क्षेत्र में ही रहने देने की मांग की थी। तब प्रदेश सरकार ने नए परिसीमन वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को 10 साल तक भवन कर से राहत देने की बात की थी। अब किराएदारों, व्यवसायिक गतिविधियों के लिए नया करारोपण प्रस्तावित होने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

वार्ड वासी बोले.....
-मोहल्ले में जुलाई से फरवरी तक हर जगह पानी बहता रहता है। लेकिन मार्च से जून तक पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नई पेयजल योजना बनाई जानी चाहिए। - मदन कोहली
वार्ड के बुजुर्ग सुबह, शाम घूमने जाते हैं लेकिन संकरे रास्ते होने से उन्हें परेशानी होती है। मंडलसेरा बाईपास के किनारे फुटपाथ नहीं बनाया गया है। इससे सड़क दुर्घटनाएं होने का भय रहता है। - देवकी देवी
.....
ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पिछले साल इस क्षेत्र को पालिका में शामिल कर दिया। पालिका में शामिल होने के बाद यहां न तो लोग अपने खेतों में मकान बना पा रहे हैं और न ही चकबंदी हो सकी है। - किशन सिंह मलड़ा
ग्राम पंचायत के कार्यकाल में लोगों केे लिए कई सुविधाएं थी। नगर पालिका में शामिल होने के बाद लोगों को वांछित सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। - अजय थापा
सभासद बोले
स्वच्छता अभियान के लिए सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सफाई और रास्तों के चौड़ीकरण के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। स्वच्छता के लिए लोगों से शौचालय बनवाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। - कैलाश राम, सभासद मंडलसेरा उत्तरी वार्ड
नगर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दो डंपर और एक जेसीबी भी खरीदी गई है। आजकल ठंड के कारण कूड़ा उठने में देरी हो रही है। गर्मियों में सुबह 10 बजे तक सभी कूड़ेदान खाली हो जाएंगे। एनएच और लोनिवि से भी नालियां साफ करवाने को कहा गया है। जिन क्षेत्रों में बिजली के पोल नहीं हैं, वहां स्ट्रीट लाइट नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

- सुरेश खेतवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें