फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खडे़ चौपहिया और दो पहिया वाहन तोड़े

Tue, 19 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों में पनौरा गांव में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने सड़क पर खड़ी एक आल्टो कार, बुलेरो जीप समेत चार दोपहिए वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने इतना ही नहीं एक दुकान के शटर पर तालों को तोड़ने और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। बदमाशों की इस हरकत से ग्रामीण दहशत में हैं। पीड़ितों की ओर से पुलिस में घटना की रिपोर्ट लिखा दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने उत्तरौड़ा ग्राम पंचायत के पनौरा तोक में कपकोट पोलिंग सड़क पर खड़ी इसी गांव के शिक्षक गिरीश प्रसाद तिरूवा की नई आल्टो कार के ब्रूूशर और शीशे चकनाचूर कर दिए।
विज्ञापन


बदमाश वाहन के भीतर रखे ह्वील पाना और चार्जर भी चुरा ले गए। बदमाशों ने शेर सिंह कपकोटी की दुकान के शटर का ताला तोड़ने और उसमें आग लगाने का प्रयास किया।

जिस पर वह सफल न हो सके। कपकोटी की सड़क पर खड़ी स्कूटी संख्या यूके02 8389, गुमान सिंह कपकोटी की बुलेरो संख्या यूके 02 टीए 1274, कमल कपकोटी की मोटर साइकिल संख्या 6744 और राजेंद्र कपकोटी की मोटर साइकिल संख्या यूके 02-6071 में भी तोड़फोड़ कर दी।

इसके अलावा बदमाशों ने इसी सड़क में सोलिंग के काम पर लगे ठेकेदार बबलू ऐठानी के किराए के रोलर में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पीड़ितों को मंगलवार की सुबह ही हो सकी। पीड़ितों की ओर से शिक्षक गिरीश प्रसाद तिरूवा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि मामला धारा 727 के तहत दर्ज कर दिया गया है। एसआई आरएस मेहरा ने मौका मुआयना करके घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें