फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना तू बैठ रै छे मेरो दिल मेें...

Tue, 19 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान बागनाथ की नगरी में कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की धूम जारी है। कलाकारों के मनभावन गीतों में मेलार्थी भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की नाइट गोविंद दिगारी एंड पार्टी के कलाकारों के नाम रही। मेलार्थियों ने लोक कलाकार प्रभा बिष्ट के गीत मोहना तू बैठ रै छे मेरो दिल मेें...के गायन का खूब लुत्फ उठाया।

ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान स्थित रामलीला भवन में रविवार रात लोक कलाकार प्रभा बिष्ट ने डान कान में खिली बुरूंशी..., हाई काकड़ी दिल में नूड़ पिस सिल में..., लोक कलाकार गोविंद दिगारी ने हाल क्या जनाब का..., लाली हो लाली पधाना लौंडा..., रेशमा साह ने आज कलैका न्यूड़ा बन ठोला नाचनी...समेत कई मनभावन गीतों का गायन कर मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों ने बेड़ू पाको बारौ मासा...समेत एक से बढ़कर मनभावन गीतों का गायन करके मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया।  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा उत्तरायणी मेला धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है उतना ही इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।
विज्ञापन


मेले को भव्य और आकर्षक बनाने में शासन-प्रशासन पूरा सहयोग दे रहा है। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, भगत रावल, भुवन कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश जोशी, उमेश साह, हेम चंद्र जोशी, रघुवीर दफौटी, उमेश टाकुली, नीरज पांडे, सभासदों में नवीन साह, दीप चंद्र जोशी नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें