फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धु्त कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी, घायल

विज्ञापन
घायल मोहम्मद ताहिर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो नशेड़ी चालकों की लापरवाही से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर कार और बाइक जब्त कर ली।
विज्ञापन

भागीरथी फल्टनिया निवासी हीराबल्लभ भट्ट (50) पुत्र गोवर्धन भट्ट रविवार शाम करीब पौने छह बजे बाइक पर सवार होकर कांडा से बागेश्वर आ रहे थे। वह बागेश्वर से तीन किमी दूर कांडाधार के पास वह कार की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं रविवार शाम जीतनगर मंडलसेरा निवासी बाइक चालक पवन कुमार की बाइक से यूको बैंक के पास खड़े दुग बाजार निवासी मो. ताहिर (65) भी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि गोगिनापानी निवासी कार चालक जगदीश सिंह समेत पवन को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों का मेडिकल कराया गया है। इसमें नशे की पुष्टि हुई है। बाइक चालक पवन के पास लाइसेंस भी नहीं था जबकि जगदीश का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें