फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बंद रही गिरेछिना की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार को बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर सड़क साढ़े चार घंटे तक बंद रही। सड़क बंद होने से बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर रूट पर वाहनों का संचालन ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे मलबा आने से गिरेछिना की सड़क बंद हो गई थी। सड़क में मलबा हटाने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वहीं शनिवार शाम साढ़े सात बजे कपकोट-शामा-नाचनी मोटर मार्ग में मलबा गिर गया था। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर रात में ही सड़क खोल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें