फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने सीएमएस का घेराव किया

Sat, 10 Mar 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
 जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीएमएस का घेराव करते हुए जन औषधि केंद्र खोलने सहित तमाम व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।

सुविधाओं के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में परिसर में जन औषधि केंद्र खोलने, सीटी स्कैन मशीन को ट्रामा सेंटर में स्थापित करने, हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती, पर्चों में बाहर से दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने, मरीजों को सभी तरह की दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, अस्पताल के शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, मरीजों के लिए पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था करने की मांग संबंधी ज्ञापन सीएमएस को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर 15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद उग्र आंदोलन करेगी।


घेराव और प्रदर्शन करने वालों में प्रांत सहमंत्री आदर्श कठायत, विभाग संयोजक हरीश मेहरा, सुरेंद्र नेगी, दीपक गस्याल, भूपेश दानू, योगेश पूना,अंकित ऐठानी, प्रमोद मिश्रा, प्रदीप तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें