फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में जिला योजना के लिए 59 करोड़ 62 लाख का बजट अनुमोदित

Sat, 10 May 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला योजना में 59 करोड़ 62 लाख रुपये के बजट को अनुमोदित किया। उन्होंने अधिकारियों को समावेशी और टिकाऊ विकास योजना पर ध्यान केंद्रित करते हुए समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला योजना में विभिन्न विभागों के लिए परिव्यय को अंतिम रूप दिया। लोनिवि के लिए 1364.65 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कि नियोजन समिति ने करीब 34 विभागों का परिव्यय अनुमोदित किया है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।
उन्होंने सरकारी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने रोजगारपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद- विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, प्रशासक विकासखंड गोविंद सिंह दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, एसपी चंद्रशेखर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें