फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर ने जीती कुमाऊं विवि की खोखो प्रतियोगिता

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी पुरुष खोखो प्रतियोगिता हुई। इसके फाइनल मुकाबले में पीएनजी कालेज रामनगर की टीम ने एमबी कालेज हल्द्वानी को ट्राइब्रेकर में पराजित किया।
विज्ञापन

पीजी कालेज के मैदान में फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। फाइनल में हल्द्वानी और रामनगर की टीमों को बराबर 16-16 अंक मिले। बाद में रेफरी बलविंदर सिंह ने ट्राइब्रेकर के माध्यम से फैसला किया। ट्राइब्रेकर मैच में रामनगर को चार और हल्द्वानी की टीम को तीन अंक मिले। रामनगर की टीम को विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता का समापन करते हुए मेजबान कालेज के प्राचार्य डा. एससी पंत और डीएसबी परिसर नैनीताल के डा. पीएस बिष्ट ने छात्रों के प्रदर्शन को सराहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय की खोखो टीम का गठन किया जा रहा है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, डा. बीसी तिवारी, डा. नरेंद्र कुमार, डा. महेश कुमार, डा. एसएस धपोला, डा. शरद भट्ट, डा. धनंजय शर्मा, डा. कमलेश पंत डा. मुन्ना जोशी, चंद्र सिंह, चंदू पांडे, कमल गड़िया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें