फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में अध्यापिकाएं भेजने की मांग

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कालेज में अध्यापिकाओं का अभाव है। जिसे कम करने के लिए पीटीए के माध्यम से छह शिक्षक-शिक्षकाओं की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों ने नियमित शिक्षक भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशन सिंह दानू ने बताया कि जीजीआईसी में कई सालों से शिक्षिकाओं के पद रिक्त होने से बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या समेत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता, हिंदी, सामान्य, व्यायाम, चित्रकला के एलटी शिक्षक नहीं हैं। इंटर के लिए समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, चित्रकला, शिक्षाशास्त्र के प्रवक्ताओं के पद सृजित नहीं हुए हैं। इन विषयों का अभी तक संचालन नहीं हो सका है। शिक्षकों का अभाव दूर करने के लिए अभिभावक शिक्षक समिति की ओर से छह अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 11 नियमित अध्यापिकाएं कार्यरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होेने से एक कक्षा को तीन सेक्शनों में बांटा गया है। छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पीटीए की उपमंत्री जीवंती कांडपाल, पुष्पा आर्या आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नियमित अध्यापिकाएं नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें