कांडा। कमस्यार भाजपा मंडल इकाई की शंखनाद चौपाल को संबोधित करते हुए पार्टी केे प्रांतीय मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने भाजपा के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले हर बूथ पर कमल वाहिनी का गठन करेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
कमस्यार मंडल के कार्यकर्ताओं की चौपाल में उन्होंने कांग्रेस सरकार पर इस इलाके की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पेयजल और सिंचाई सहित तमाम आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भाजपा सरकार ने काम किए, कांग्रेस ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली से साफ है कि देश उनके प्रति गहरी आस्था रखता है। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए पूरी एकता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी न्याय पंचायतों में शंखनाद के तहत चौपालें लगेंगी। बूथ स्तर पर कमल वाहिनी का गठन किया जाएगा। जिसमें 18 से 25 साल के युवा शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। चौपाल में हयात सिंह, बसंत सिंह रावत, दरबान सिंह, गणेश भौंर्याल, हीरा बल्लभ पांडे, महेश चंद्र पांडे, भूपाल सिंह नगरकोटी, नंदाबल्लभ तिवारी, आदि उपस्थित थे।
---------
गीता बनीं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष
कपकोट। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐंठानी ने गीता पाठक को नगर मंडल इकाई की अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह कोरंगा की अनुमति से मनोनयन किया गया है। छात्र संघ उपाध्यक्ष ममता जोशी और कई अन्य महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।