बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने आज कोतवाली में पुलिस कर्मियों का ले आउट किट का निरीक्षण किया। साफ सुथरी वर्दी रखने पर तीन पुलिस कर्मी पुरस्कृत किए गए।
एसपी ने कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों का लेआउट किट का निरीक्षण किया। ठंडी तथा गरम वर्दी देखी। अपनी वर्दी साफ तथा स्वच्छ रखने के लिए कांस्टेबलों में पंकज कुमार, दलीप कुमार तथा महेश ब्रजवाल को सम्मानित किया। इसके लिए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। कर्मचारियों ने एसपी को आश्वस्त किया कि वह उनके निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।