फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्यूड़ा हट्यूड़ा गांव में 11 घास के लूटे जले

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्यूड़ा हट्यूड़ा में सोमवार सायं के समय 11 घास के लूटे जलकर राख हो गए हैं। पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग आसपास के मकानों में फैलने से बच गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पल्यूड़ा हटयूड़ा में अचानक घास के एक लूटे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आसपास अन्य 10 लूटे भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड तथा पुलिस कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास के मकानों में आग फैलने से बच गई। सभी लूटे मोहनी देवी पत्नी शिव गिरि गोस्वामी के थे। आग से मोहनी देवी को करीब 20 हजार का नुकसान हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष रमेश बोहरा आदि थे। समझा जाता है कि रॉकेट से लूटे ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें