कपकोट (बागेश्वर)। उत्तर भारत हाइड्रोपावर से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अनुबंध के अनुसार रोजगार नहीं मिलन, श्मसानघाट का निर्माण नहीं करने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने हाइड्रोपावर डोडिला के प्रांगण में बैठक कर अनुबंध का पालन न होने पर पांच सितंबर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। उन्होंने तहसीलदार नैनपाल सिंह, कंपनी के महाप्रबंधक अमित मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा।
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में कन्यूटी, चीराबगड़ और डोडिला के बेरोजगार लोगों और नागरिकों ने शुक्रवार को बैठक की। कहा कि कई बार मांग कर दी गई है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। वहां सरपंच केवलानंद मिश्रा, केदार दत्त जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, कृष्णानंद जोशी, गोविंद कपकोटी, कैलाश जोशी, रवींद्र कपकोटी, बहादुर सिंह, सुरेश जोशी, प्रकाश गढ़िया आदि थे।