बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसडीएम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप उन्होंने जल्द सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि 2005 में मंजूर पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए 2017 में एक महीने का आंदोलन किया था तब लोनिवि के ईई ने सड़क निर्माण जल्द कराने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान करास गीता देवी, पालड़ीबगड़ जुगल किशोर, बोरगांव सज्जन, पूर्व प्रधान हरीश सिंह जनौटी, पूरन चंद्र, हेम चंद्र, महेश लाल, लछम बिष्ट, कैलाश सिंह, प्रदीप सिंह, शंकर सिंह, पूरन जोशी, जीवन सिंह, हेम प्रसाद, नंदा बल्लभ और दिनेश सिंह आदि थे।