फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से बंद पड़ी केमु की बस का संचालन फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एक साल पहले केमु के चालक के साथ हुई मारपीट के चलते बंद हुई केमु बस सेवा सोमवार से फिर से श्ुारू हो गई है। बस के यहां पहुुंचने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


केमु प्रबंधन काठगोदाम ने गत वर्ष सानीउडियार हवनतोली वाया बांसपटान रावतसेरा होते हुए एक बस चलाई थी। बस हल्द्वानी से रोजाना सुबह सात बजे चलती थी जो इसी समय में सानीउडियार से वापस हल्द्वानी जाती थी। बस के संचालन के लिए क्षेत्र के लोग काफी प्रयासरत थे। सोमवार को जैसे ही बस सानीउडियार पहुंची लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से केेमु बस चालकों को पूरा सहयोग करने की अपील की है।

लोगों ने बस का संचालन कराने में केमु प्रबंधन, विधायक बलवंत भौर्याल, अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत रौतेला, बहादुर सिंह डसीला, राजेंद्र खाती, बलवंत रावत, सुंदर मोहन जोशी, विनोद डसीला, नंदन रौतेेला, आनंद खड़ाई और कृपाल सिंह के सहयोग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें