फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक ऊंचाई पर बन रहे पुल को बताया अव्यवहारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के ग्राम पंचायत नंदीगांव के ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन पैदल पुल के निर्माण को अव्यवहारिक बताया है। पुल के अधिक ऊंचाई पर बनने से उसमें से लोगों और मवेशियों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। नाराज ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की और उनसे मामले की जांचकर ठेकेदार का शीघ्र भुगतान रोकने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में नंदीगांव के ग्रामीणों का कहना है कि पनेरा गधेरे के पास ग्रामीणों के पीने के पानी का पोखर, पनघट और क्रियाघर था। अब इसी स्थल पर पैदल पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया में आने जाने के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं।

इससे जहां पोखर, पनघट और क्रियाघर की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, वहीं पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण कुछ लोगों और मवेशियों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने डीएम से मामले की जांच करके भुगतान शीघ्र रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


मांग करने वालों में ग्राम प्रधान अंजू, बीडीसी सदस्य विमला देवी, रमेश उपाध्याय, हेम उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, हरीश चंद्र, बची राम, हंसी देवी, प्रभा, कमला और जानकी देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें