फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन ने दैनिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित आठ सूत्री मांग संबंधी ज्ञापन शहरी विकास मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष संजीव भारती के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने नगरपालिका में कार्य कर रहे दैनिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पालिका में सफाई कर्मचारियों के पदों को आउटसोर्सिंग के स्थान पर स्थाई पदों की स्वीकृति दिए जाने, ठेका प्रथा और मोहल्ला स्वच्छता समिति को समाप्त कर नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने, भूमिहीन बाल्मीकि समाज के लोगों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने, जनपद में विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, वर्ग चार की भूमि में जारी पट्टे और कब्जा धारकों को भूमि का मालिकाना अधिकार देने समेत अन्य मांगें रखी हैं।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक सीएल भारती, उपाध्यक्ष मदन चौहान, मंत्री तेजपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें