बागेश्वर। ग्राम पंचायत खबडोली की पहाड़ी पर स्थित कुकड़ा माई मंदिर के श्री 108 साधु शिवानंद गिरी महराज (79) बृहस्पतिवार की सुबह ब्रह्मलीन हो गए। वह छह महीने से गले के कैंसर से पीड़ित थे।
हल्द्वानी के सक्तेश्वर मंदिर में उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह 6:30 अंतिम सांस ली। साधु के पार्थिव शरीर को उनके भक्त दोपहर को यहां कुकड़ामाई मंदिर परिसर लाए।
शाम चार बजे भजन कीर्तनों के बीच मंदिर के पास उन्हें समाधि दे दी गई। इस मौके पर वहां खबडोली, द्यांगण, गंगाड़, बहुली, नदी गांव समेत कई अन्य गांवों से बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। बता दें कि शिवानंद गिरि महराज मंदिर में 15 वर्ष से रह रहे थे।