फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ मिले तो पलायन रुके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान और जिला उद्योग केंद्र की ओर से कपकोट के निर्धारित 14 कलस्टरों में दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचने पर वहां से हो रहे पलायन पर अंकुश लगेगा। इसके लिए विभागों को स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखना होगा। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बड़ेत में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने ग्रामीणों को केंद्र, राज्य और उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऊन कताई-बुनाई, मौसमी फल-सब्जियों का अचार, रिंगाल की कलात्मक वस्तुएं, मधुमक्खी पालन, कुटीर, साबुन उद्योग, मोमबत्ती और अगरबत्ती की इकाई लगाने के लिए उद्योग केेंद्र छूट पर धन उपलब्ध कराता है।

इस दौरान सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेश साह, चंदू नेगी, ग्राम प्रधान सीता ऐठानी, गोविंद बड़ती, मुन्नी देवी, नरेंद्र सिंह, केदार सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह और गंगा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें