फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़िया बग्वाल 18 को मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत पोथिंग में हुई ग्रामीणों की बैठक में 18 नवंबर को गढ़िया बग्वाल धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के लिए भूपेश गढ़िया व्यवस्थापक और भुवन गढ़िया को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

भगवती माता की तिबारी में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार गढ़िया बग्वाल धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में पोथिंग, तोली, बीथी, पन्याती, गडेरा, लखमारा, चीराबगड़, जारती, जारती, भयूं, सीमा, हरसीला, नान कन्यालीकोट, सुमटी बैसानी और दुग नाकुरी पट्टी में रहने वाले अधिकतर गढ़िया जाति के लोग और अन्य जातियों के लोग भी बढ़चढ़कर शामिल होंगे। महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा देहरादून से गायक और कलाकारों की टीमें आएंगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए भूपेश गढ़िया व्यवस्थापक, भुवन गढ़िया अध्यक्ष दीपक गढ़िया महासचिव, रमेश गढ़िया कोषाध्यक्ष, हयात गढ़िया और राजन गढ़िया उप व्यवस्थापक, तारा दत्त जोशी, नंदन गढ़िया सचिव, रतन फर्स्वाण और दिनेश गढ़िया सह सचिव, नरेंद्र गढ़िया, ललित जोशी, जगदीश कुंवर, कैलाश गढ़िया, राजन राम, कमलेश गढ़िया, सुंदर गढ़िया, पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख भगवत गढ़िया, मेहरबान सिंह, मधन सिंह, धाम सिंह संयोजक, खुशहाल सिंह, मोहन मेहता, सतीश जोशी, नंदन सिंह, लाल सिंह बिष्ट, धन सिंह कन्याल, भीम सिंह दानू, राजन सिंह, मंगल राम और शेर राम सलाहकार जबकि पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल गढ़िया को संरक्षक चुना गया। वहां विनोद गढ़िया, महेश गढ़िया, राम सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, कुंजर सिंह, दान सिंह, रमेश सिंह, नंदन सिंह, दयाल सिंह शंकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें