फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगा समस्याएं सुनीं 

Tue, 07 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ग्वाड़ गांव में समस्याएं सुनते विधायक भौर्याल।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने धारी और ग्वाड़ गांव का दो दिवसीय भ्रमण कर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। धारी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के गांव में नहीं आने की शिकायत पर उन्होंने नाराजी जताई। प्राइमरी पाठशाला ग्वाड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। 
विज्ञापन


ग्वाड़ के ग्रामीणों ने विधायक से झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और पीने के पानी की योजना का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की। विधायक ने शीघ्र सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। प्राइमरी स्कूल ग्वाड़ के भवन की मंजूर छत का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। उन्होंने स्कूली बच्चों से पहाड़े, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल का नाम पूछा, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। वहां ग्राम प्रधान सुंदर सोनियाल, हीरा सिंह कर्म्याल, गणेश भौर्याल, मथुरा प्रसाद, जगत सिंह, हयात सिंह, दरपान सिंह राणा, कुंदन सिंह, कैलाश सिंह, दीवान सिंह, करम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें