फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रयोदशी और पूर्णिमा के मेलों की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एक से चार नवंबर तक भनार में त्रयोदशी और शिखर के मंदिर में पूर्णिमा पर लगने वाले मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देव भूमि आस्था समिति ने जिला सूचना अधिकारी को पत्र भेजकर भनार मेले में सांस्कृतिक टीमें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


देवभूमि आस्था समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा ने बताया कि भनार गांव स्थित श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में त्रयोदशी का मेला एक नवंबर से शुरू होगा। दो नवंबर को पूजा-अर्चना होगी। उसी दिन दोपहर को सनगाड़ गांव से श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के डंगरिये ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचेंगे।

रात्रि जागरण के बाद दूसरे दिन श्रद्धालु शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण मंदिर में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचेंगे। वहां दिनभर मेला और रात्रि जागरण होगा। चार नवंबर को मेलों का भंडारे के साथ समापन होगा।
विज्ञापन


बताया कि पूर्व सीएम और नैनीताल के एमपी भगत सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल और पूर्व भौर्याल को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लोगों से मेलों को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें