पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक दुग बाजार में ड्राइक्लीनर्स की दुकान चलाता है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह दुग बाजार में ड्राइक्लीनर्स की दुकान चलाने वाले मोहसिन की दुकान की तलाशी ली गई। उसकी दुकान से 150 ग्राम चरस बरामद हुई। मोहसिन के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
चरस पकड़ने वाली पुलिस टीम मे एसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल वीरेंद्र गैड़ा, बाला कुमार और मनोज राम शामिल थे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चरस के धंधे में लिप्त लोगों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।