बागेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में अटल आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनाने के लिए 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला के सहयोग से आयोजित इस शिविर के पहले दिन सौ से अधिक ग्रामीणों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शुुुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने किया। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड हर व्यक्ति का बनना है। योजना के अनुसार एक व्यक्ति का पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज होगा। कार्ड का उपयोग किसी भी अस्पताल में होगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने केंद्र सरकार के आयुष्मान गोल्डन कार्ड के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहां ग्राम प्रधान मोहन रौतेला, भाजपा खरेही मंडल अध्यक्ष बलवंत बिष्ट थे।