बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वित्तीय अधिकारी डॉ. बृजेंद्र जोशी को रिटायर होने पर भावभीनी विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ. केएस रावत, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. संजय गुरुरानी, रवि जोशी, बीडी पांडे, केएन जोशी, दया सागर, मदन लाल, राकेश माजिला, मधु राना, भजन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।