फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों के नक्शे बागेश्वर में ही पास कराएं : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विकास प्राधिकरण के गठन का मुख्य उद्देश्य सुनियोजित एवं व्यवस्थित तरीके से शहरी क्षेत्रों का विकास करना है। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह बात शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विकास प्राधिकरण की बैठक में कही। उन्होंने बागेश्वर शहर के भवनों के नक्शे हल्द्वानी या अन्य जगहों पर न भेजकर बागेश्वर में ही स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में कौशिक ने आपसी सामंजस्य के साथ कार्य कर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण के अभियंता को नक्शे जिले में ही पास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर किसी तरह की व्यावहारिक कठिनाई आने की सूचना शासन को देने को कहा। उन्होंने डीएम को विकास प्राधिकरण की कार्यशाला आयोजित कर आम जनता और जनप्रतिनिधियों को प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का उपयोग पेंशन, कार्मिकों का वेतन, प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई उपकरण, कूड़ा वाहन क्रय पर खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कौशिक ने बागेश्वर और कपकोट के ईओ को कार्मिकों एवं स्वच्छकों के सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए रिक्त पदों पर आउट सोर्स से तैनाती करने को कहा। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण (यूडीए) के कार्यालय की स्थापना कलक्ट्रेट में कर दी गई है।

वहीं, विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय कपकोट में खोला गया है। बैठक में विधायक चंदन दास, बलवंत भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह, पालिका अध्यक्ष गीता रावल, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट चंपा देवी, विक्रम साही, सुबोध लाल साह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, कपकोट के कृपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें