कांडा (बागेश्वर)। एक माह पूर्व एक व्यक्ति से मारपीट और गालीगलौज करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को सूरज सिंह नामक युवक ने क्षेत्र के ही भगवान सिंह भंडारी के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी।
भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह के खिलाफ कांडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। एक माह से वांछित चल रहे आरोपी को थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।