कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गुलेर में मर्तोलिया परिवार और सुमगढ़ गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नंदा देवी महोत्सव भंडारे के साथ संपन्न हो गए हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुलेर गांव में मर्तोलिया परिवार हर साल नंदा देवी महोत्सव धूमधाम से मनाते हैं।
जागरूक लोगों के प्रयास से मंदिर में वर्ष 1960 से पशु बलि बंद है। पूजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस विभाग में आईजी गणेश मर्तोलिया, अवकाश प्राप्त ईई पुरमल सिंह और ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह मर्तोलिया ने महोत्सव के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसएसबी से रिटायर्ड डीआईजी बीएस मर्तोलिया, चीफ इंजी. सिंचाई देहरादून त्रिलोक सिंह, केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया, पीएनबी के चीएफ ऑडिटर सीएस मर्तोलिया, प्रेम सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद थे। सुमगढ़ में महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली।