बागेश्वर। हाईकोर्ट द्वारा नए परिसीमन के अनुसार चुनाव कराने का फैसला आने के बाद सभी कयासबाजियां समाप्त हो गई हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। नए परिसीमन के अनुसार चुनाव होने पर 16432 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
बता दें कि बागेश्वर नगरपालिका में परिसीमन से पहले महज सात वार्ड थे। जबकि आबादी 9079 थी। नए परिसीमन में 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांवों की 15966 की आबादी को शामिल करने के बाद बागेश्वर नगरपालिका में वार्डों की संख्या बढ़कर 11 जबकि जनसंख्या 25045 हो गई थी। नए परिसीमन के बाद सीट समान्य होने पर उम्मीदवारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी थी। न्यायालय द्वारा नए परिसीमन पर रोक लगा देने से कई दावेदारों को पालिका क्षेत्र से बाहर होने की आशंका से निराशा हो गई थी। लेकिन मंगलवार को सरकार की याचिका पर न्यायालय द्वारा नए परिसीमन के अनुसार चुनाव कराए जाने का फैसला सुनाने से अध्यक्ष व सदस्य के पदों पर चुनाव लड़ने के लिए कोशिशों में जुटे उम्मीदवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। नए परिसीमन में 16432 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8252 जबकि महिला मतदाता 8180 है।
नए परिसीमन में इन राजस्व गांवों की आबादी हुई है पालिका में शामिल-
कठायतबाड़ा - 3169
भतरौला - 754
जोग्यागीरौ - 117
बिनवाल तिवाड़ी - 155
बलसूना - 200
डिगरौ - 97
जुलकिया - 45
कफलखेत - 458
मजियाखेत - 949
सैंज - 720
द्वाली - मानवरहित
बड़ेत - 319
त्यूनरा - 230
बिलौनासेरा - 2342
मेहनरबुंगा - 374
भिटालगांव - मानव रहित
चौरासी - 85
गाड़गांव - 366
छुरमल - 80
मंडलसेरा - 5506
कुल आबादी - 15966 हजार।
बागेश्वर नगर पालिका में पहले यह थे वार्ड-
1. वेणीमाधव।
2. भीलेश्वर।
3. दुग बाजार।
4. ठाकुरद्वारा।
5. बागनाथ।
6. घटबगढ़।
7. ज्वालादेवी।
बागेश्वर नगर पालिका में अब यह होंगे वार्ड-
1. बिलौना।
2. नारायणदेव।
3. ज्वालादेवी।
4. सैम मंदिर।
5. बागनाथ।
6. ठाकुरद्वारा।
7. कठायतबाड़ा।
8. मंडलसेरा उत्तरी।
9. मंडलसेरा दक्षिणी।
10. मां चंडिका।
11. वेड़ीमाधव।