बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडा को जोड़ने वाली पगडंडी संकरी है। इससे राहगीरों के खाई में गिरने की आशंका है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के लिहाज के लिए रेलिंग लगवाने की मांग की है। सीएचसी कांडा के रास्ते से रोजाना कई रोगियों, स्थानीय लोगों, अस्पतालकर्मियों का आना-जाना है। रास्ते के किनारे रेलिंग न लगने से राहगीरों के नीचे गिरने की आशंका है। लोगों ने बताया कि पगडंडी की चौड़ाई काफी कम है। पगडंडी पर रेलिंग न लगने से राहगीरों के खाई में गिरने की आशंका है। रेलिंग लगाने की मांग कई बार कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से पगडंडी के किनारे शीघ्र रेलिंग लगवाने की मांग की है।