बागेश्वर। युवक मंगल दल मलसूना की ओर से स्व. जसवंत सिंह राजेंद्र सिंह राठौर स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भैंसूड़ी की टीम ने रतघर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 26 जनवरी को रावतसेरा और भैंसूड़ी की टीम के बीच भिड़ंत होगी।
मलसूूना के खेल मैदान में भैंसूड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य रतघर की टीम के सामने रखा। वहीं रतघर की टीम 13 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भैंसूड़ी की टीम ने मैच को 26 रनों से अपने नाम कर लिया। गणतंत्र दिवस पर भैंसूड़ी की टीम और रावतसेरा की टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा।
अंपायर की भूमिका कमल राठौर, नवीन राठौर ने निभाई। योगेश भौर्याल स्कोरर थे। इस दौरान नरेंद्र राठौर, मंगल दल के अध्यक्ष कमल राठौर, बीडीसी सदस्य नीमा राठौर, ग्राम प्रधान विमला राठौर, महेश मेेहरा, भूपाल राठौर, हीरा मेहरा, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह और रवि मेहरा आदि थे।