फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त भट्ट ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त चंद्र शेखर भट्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को नेम प्लेट बनाकर उसमें मोबाइल नंबर अंकित कर अपने पटल के सम्मुख चस्पा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यालय के समस्त कार्मिकों को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 कुमायूं आयुक्त भट्ट ने जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में अलग से फायर सिस्टम लगाने, साफ-सफाई पर ध्यान देने, पुराने अभिलेखों की वीडिंग समय से कराने को कहा। अमीनों द्वारा ऋण वसूली की धीमी प्रगति पर उन्हें नोटिस जारी कर मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में लंबित मामलों की विवेचना करने, पटवारियों को विवेचना के संबंध में प्रशिक्षण देने को कहा।

उप जिलाधिकारियों को हर तहसील में विकास प्राधिकरण के फायदे और नक्शे पास कराने के संबंध में जागरूकता शिविर लगाने, न्यायालय संबंधी और ऑडिट प्रकरणों को भी समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने आबकारी विभाग एवं कोषागार के निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई पर ध्यान देने, पेंशनरों के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र सिंह बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह, कांडा रिंकू बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी बालम बिष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें