बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसएसए में कार्यरत शिक्षकों का वेतन, अवशेष वेतन, एरियर सहित अन्य समाधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई। शिक्षकों ने जूनियर हाइस्कूल के शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए प्राथमिक स्कूलों में भेजने और वाट्सऐप को सूचना का माध्यम बनाने का विरोध किया।
वर्ष 2009 से 2013 तक के टीडीएस के प्रकरणों को शीघ्र हल कर टैक्स की धनराशि टिन से पैन नंबर में हस्तांतरित करने, वेतन विसंगति, चयन वेतनमान के प्रकरणों का निस्तारण, शिक्षकों के प्रशिक्षण के संबंध में सही दिशा-निर्देश देने, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ देने की मांग की गई।
कपकोट में रिक्त संगठन के अध्यक्ष पद पर सुरेश राठौर को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में सुरेंद्र वर्मा, ललित जोशी, प्रताप सिंह दानू, दयाल चंद्र जोशी, सुरेश राठौर, गिरीश धौनी, चंद्रशेखर पाठक, जीवन दोसाद, रमेश उपाध्याय, हुकुम सिंह दानू, आनंद सिंह कोरंगा आदि थे।