फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी कर धरने पर बैठे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने सोमवार को जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर विकास भवन में धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग का पंचायतीराज विभाग में कार्यात्मक विलय न करने, पंचायतीराज विभाग का ढांचा पुनर्गठित करने, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वाहन भत्ता अनुमन्य करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड-पे 2800 के समकक्ष करने की मांग की।

तालाबंदी और धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, महामंत्री कुंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजन जोशी, यशवीर असवाल, मनोज गोस्वामी, भावना कोरंगा, ज्योति पांडे, बीएस रौतेला, भगवत सिंह, सुंदर लाल, मुुकेश, सुनील, नेहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें