फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 बच्चों का परीक्षाफल अब पांच मिनट में 

Sat, 14 Oct 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
शिक्षक संगम साह।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब परीक्षाफल तैयार करने में गड़बड़ी नहीं होगी। शिक्षक कम समय में त्रुटिरहित परीक्षाफल तैयार कर सकेंगे। बागेश्वर जिले के जीआईसी खुनौली में कार्यरत विज्ञान के सहायक शिक्षक संगम साह ने सीसीई नाम का एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। शनिवार को डीएम रंजना और सीईओ हरीश चंद्र सिंह ने यह सॉफ्टवेयर लांच किया। 
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद परीक्षाफल तैयार करने में काफी समय लगता है। एक कक्षा के 60 बच्चों का रिजल्ट तैयार करने में चार से पांच दिन का समय लगता है। जबकि, इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब मात्र पांच मिनट में 60 बच्चों का परीक्षा परिणाम तैयार किया जा सकेगा।

साफ्टवेयर तैयार करने वाले सहायक शिक्षक संगम साह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व किसी विद्यालय में गलत मूल्यांकन होने की खबर पढ़ने के बाद उनके मन में यह सॉफ्टवेयर तैयार करने का विचार आया। उन्हें यह सॉफ्टवेयर तैयार करने में छह माह का समय लगा।
विज्ञापन


सीसीई (कांटीन्यूयस एंड कंप्रेहेन्सिव एवेल्यूशन) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन नाम के इस सॉफ्टवेयर से प्रगति पत्र, प्रगति पत्र पंजिका, छात्र-छात्रा नामावली के साथ ही विद्यालय से संबंधित अन्य कार्य आसानी से होंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से गलती होने की संभावना न के बराबर रहेगी। सॉफ्टवेयर लांच करने के अवसर पर डीएम रंजना ने शिक्षक संगम साह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सॉफ्टवेयर पूरे प्रदेश में लागू होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें