फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर सीट में हुआ 60.78 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
कपकोट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में लगी मतदाताओं की लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। राज्य गठन के बाद पांचवीं सरकार चुनने के लिए सोमवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर में खूब वोट पड़े। दोनों जिलों में 65 प्रत्याशियों की किस्मत 24 दिन के लिए अब ईवीएम में कैद हो गई है। अल्मोड़ा जिले में 53.12 प्रतिशत मतदान हुआ। अल्मोड़ा सीट में सबसे अधिक 58.68 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम 45.65 प्रतिशत मतदान सल्ट सीट के लिए हुआ।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में 61.50 प्रतिशत मतदान हआ। यह 2017 की तुलना में .27 प्रतिशत अधिक है। बागेश्वर सीट में 60.78 तो कपकोट सीट में 62. 35 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि निर्वाचन विभाग का कहना है कि वोटिंग का यह प्रतिशत अभी फाइनल नहीं है। अभी सभी पोलिंग पार्टियां नहीं लौटी हैं इसलिए इसमें अभी संशोधन हो सकता है।
मत प्रतिशत
विस क्षेत्र मत प्रतिशत
द्वाराहाट- 51.86 प्रतिशत
सल्ट- 45.65 प्रतिशत
रानीखेत- 51.07 प्रतिशत
सोमेश्वर 56.27 प्रतिशत
अल्मोड़ा - 58.68 प्रतिशत
जागेश्वर- 55.55 प्रतिशत
कुल 53.12 प्रतिशत
सुबह तेज रही मतदान की गति, दोपहर में थोड़ी धीमी हुई गति, शाम को फिर पकड़ी रफ्तार
बागेश्वर। बागेश्वर सीट में सुबह से ही पोलिंग बूथों में लोगों की लाइन लगने लगी थी। दोपहर में मतदान की गति कुछ धीमी हुई। शाम को एक बार फिर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। 2017 के चुनाव में जिले का मत प्रतिशत 61.23 फीसदी रहा था। बागेश्वर सीट में तब 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

बागेश्वर में 8 बजे से सुबह 9 बजे तक बागेश्वर सीट में मात्र 2.32 फीसदी मतदान हुआ था। शुरू के एक घंटे में मॉक पोल आदि में भी कुछ समय लगा। पूर्वान्ह 11 बजे तक दो घंटे में बागेश्वर विस सीट में 16.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर एक बजे तक 32.41 फीसदी मत पड़ गए थे। शाम को तीन बजे तक 32.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम पांच बजे तक 46.86 फीसदी वोट पड़ गए थे। शाम छह बजे बाद भी बूथों में मतदाताओं की लाइन लगी थी। कई बूथों में शाम सात बजे तक मतदान होता रहा। वहीं, कपकोट सीट में इस बार 62.35 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कपकोट सीट में 62.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सुबह नौ बजे तक पहले एक घंटे में कपकोट सीट में 2.30 प्रतिशत मत पड़े थे। सुबह 11 बजे तक कपकोट में 16.07 मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर एक बजे तक कपकोट में 32.61 प्रतिशत मतदान हो गया था। दोपहर तीन बजे तक 46.38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम को पांच बजे तक मतदान में तेजी आई। 57.42 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। शाम छह बजे अधिकांश बूथों में मतदाताओं की लाइन लगी थी। लाइन में लगे सभी लोगों को पर्ची देकर मतदान कराया गया। कपकोट सीट में इस बार 62.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें