फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोराना महामारी का असर गुरु पूर्णिमा पर्व पर भी रहा। बागेश्वर जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व सादगी से मनाया गया। बागेश्वर के श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े में संतों ने गुरु पूर्णिमा पर अखाड़े के महंत शंकर गिरि महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस बार गुरु पूर्णिमा पर बागनाथ मंदिर में पहले की तरह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। महात्माओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना की।
इसके पश्चात अखाड़े के महंत शंकर गिरि महाराज का पूजन किया। शंकर गिरि महाराज ने बताया कि कोरोना प्रकोप के चलते इस बार गुरु पूर्णिमा सामान्य तरीके से मनाई गई।
विज्ञापन

भजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर जूना अखाड़ा के सचिव पुष्कर राज गिरि, कैलाश गिरि, प्रयाग गिरि, दीपक गिरि, शमशेर गिरि, माई आनंदी गिरि, अमर गिरि, केदार गिरि, पार्वती गिरि, कमला गिरि आदि मौजूूद थे। सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक गुरु पूर्णिमा की पोस्टों से पटे थे। लोगोें ने संदेशों के जरिए गुरु की वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें