फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से प्रभावित हो चुकी है 6.320 हेक्टेयर कृषि भूमि

Sun, 10 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्रभावित परिवारों को अभी तक कुल 30.22 लाख रुपये की राहत सहायता राशि बांटी जा चुकी है। जिसमें अहेतुक सहायता 1.5 लाख रुपये, अनुग्रह अनुदान 10.11 लाख रुपये, गृह अनुदान सहायता 18.28 लाख रुपये बांटी जा चुकी है। आपदा के कारण जिले में 6.320 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हो चुकी है। 
विज्ञापन


एडीएम एवं प्रभारी आपदा प्रबंधन एसएस जंगपांगी ने बताया कि कृषि के नुकसान पर 77 हजार रुपये की सहायता राशि बांटी जा चुकी है। तहसील स्तर पर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दैवी आपदा से अभी तक जनपद में 92 ग्रामों के 257 परिवारों के 1217 जनता प्रभावित हुई है।

जिले में 1 पक्का आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। 16 पक्के 2 कच्चे आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 163 पक्के आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। दैवी आपदा से जिले में 10 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 18 पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बारिश से मार्ग बंद होने की स्थिति में समय पर खोलने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आपदा राहत संबंधी कार्यों में किसी तरह की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें