365 दिन बाद कराना होता है नवीनीकरण
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में लोग पालतू कुत्तों के लाइसेंस बनाने लगे हैं। एक वर्ष में 58 लोगों ने नगरपालिका के माध्यम से पालतू कुत्तों के लाइसेंस बना लिए हैं। लाइसेंस का हर वर्ष नवीनीकरण करना होता हैं। नगरीय क्षेत्र में बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने पर चालान किए जाते हैं।
इनसेट
ऐसे बनाएं लाइसेंस
बागेश्वर। लाइसेंस बनाने के लिए कुत्ते का नाम, स्वामी का नाम, निवास स्थान, लिंग आदि की जानकारी लेकर 15 रुपये के शुल्क पर लाइसेंस बन जाता है। पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 10 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
कोट
नगरपालिका क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर कुत्तों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना पट्टे के कुत्ता घुमाना मना हैं। -हयात सिंह परिहार, ईओ नगरपालिका बागेश्वर।