बागेश्वर। एडीएम एवं जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राहुल गोयल ने कहा है कि स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम आठ नवंबर से शुरू हो गया है।
यह अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में कर्मचारी घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के 18 साल और उससे अधिक के मतदाताओं से अपना नाम सूची में दर्ज कराने को कहा है।