बागेश्वर। खोली गांव में सातूं-आठूं पर्व शुरू हो गया है। मंगलवार को महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। पर्व 29 अगस्त तक चलेगा।
मंगलवार सुबह खोली गांव के ग्रामीण भगवती मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर से सरयू संगम पहुंचे और डंगरियों ने स्नान किया। इसके बाद महिलाओं ने कलशों में जल भरकर बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। बाद में मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।
मंदिर में देव डंगरिये किशन सिंह, उमेश सिंह, हयात सिंह, कमला देवी ने मां भगवती की प्रतिमा में जलाभिषेक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, संजय परिहार, कै. दीवान सिंह, जगत सिंह, कमल सिंह, रघुनाथ सिंह, जोगा सिंह, भूपेंद्र सिंह, टीकेंद्र सिंह, महेश सिंह, चंदन सिंह, राजकुमार परिहार आदि थे।