फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 31 घटनाओंं में 45.32 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

Mon, 06 May 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पालनीकोट के जंगल में लगी आग को काबू करने का प्रयास करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। वन विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक वनाग्नि की 31 घटनाएं हो चुकी हैं। मई के शुरूआती छह दिनों में ही वनाग्नि के 13 मामले हो चुके हैं। जंगल की आग से अब तक 45.32 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है और 1,35,960 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। रविवार की रात को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मंडलसेरा से छतीना तक के जंगल जलते रहे। देर रात तक लगी आग को वन विभाग के कर्मचारियों ने काबू किया। गढ़खेत रेंज के उड़खुली, बैजनाथ रेंज के महरपाली और गरुड़ के जंगलों में भी आग से काफी नुकसान हुआ है। रविवार की देर रात तक इन जंगलों में आग लगी रही। तीनों स्थानों पर जल रहे जंगलों की आग को वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। सोमवार को धरमघर रेंज के पुंगर और गढ़खेत रेंज के लमचूला के जंगलों में भीषण आग लगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने कई घंटों के बाद आग को काबू किया। ग्रामीणों का कहना है कि आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वन्य जीवों का जीवन पर भी संकट बढ़ गया है। इधर, एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मचारी और फायर वॉचर रात-दिन आग को काबू करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग की मशक्कत भी आ रही काम
बागेश्वर। वन विभाग जहां वनों की आग को काबू करने में जुटा है, वहीं नाप भूमि और सड़क से सटे इलाकों में लगी आग को काबू करने में वन विभाग के कर्मचारी रात-दिन एक कर रहे हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को सुबह से रात तक दमकल विभाग के कर्मचारी व्यस्त रहे। इस दौरान 10 स्थानों पर लगी आग को काबू किया गया। सोमवार को कई जगहों पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी आग को काबू करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें