बागेश्वर। कपकोट के असों में भू-कटाव और आपदा के खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने सुरक्षात्मक कार्यों की योजना तैयार की है। विभाग की ओर से क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 4.50 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इन कार्यों के लिए आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
असों के खटगेड़ा गधेरे का बरसात में जलस्तर बढ़ने से आसपास के आबादी क्षेत्र में भू कटाव का खतरा रहता है। विभागीय योजना के अनुसार ग्राम पंचायत असों के खटगेड़ा गधेरे में उमेश सिंह शाही के आवास के निकट सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम असों में ही मुख्य पैदल मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 0.015 किमी से 0.300 किमी की रीच तक सुरक्षात्मक कार्य किया जाना तय हुआ है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय आबादी के घरों पर मंडरा रहा खतरा टलेगा, ग्रामीणों की आवाजाही भी सुरक्षित होगी।
.........कोट
असों में भू-कटाव और पैदल मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 4.50 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारी कोशिश है कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न होते ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए ताकि स्थानीय लोगों को सुरक्षा मिल सके।
.......जगत सिंह बिष्ट, ईई, सिंचाई विभाग कपकोट